DRUCC बैठक में गूंजे भीलवाड़ा के रेल मुद्दे, सुविधाओं व नई ट्रेनों की उठी मांग

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा(महेन्द्र नागौरी)
अजमेर रेल मंडल की डिवीजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी (DRUCC) की बैठक मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें भीलवाड़ा से जुड़े रेल यात्रियों के अहम मुद्दे जोरदार तरीके से उठाए गए।
बैठक में भीलवाड़ा सांसद का प्रतिनिधित्व करते हुए DRUCC सदस्य राकेश कसेरा ने स्टेशन सुविधाओं में सुधार, नई रेलगाड़ियों के संचालन और यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग रखी। उन्होंने उदयपुर–जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम-टेबल पुनः व्यवस्थित कर इसे दिल्ली कैंट तक विस्तारित करने का प्रस्ताव भी रखा।
कसेरा ने आम यात्रियों से जुड़े अन्य मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। इस पर DRM राजू भूतरा ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में रेल अधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति रही।